वोकेशनल स्किल और क्रीऐटिवटी को मिलेगा बढ़ावा, CBSE ने किया खास फेस्टिवल का ऐलान, जुलाई में होगी शुरुआत, नोटिस जारी 

सीबीएसई ने स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल की घोषणा कर दी है। शेड्यूल जारी हो चुका है। जुलाई में इसकी शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वोकेशनल स्किल और क्रीऐटिवटी को बढ़ावा देना है। 
cbse notice

AI Generated

विद्यार्थियों में कौशल विकास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश भर के विभिन्न शहरों में “कौशल एक्सपो और मार्गदर्शन महोत्सव-2025″ का आयोजन कर रहा है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए भविष्य के करियर, आवश्यक कौशल सेट और करियर विकल्प और मार्गों पर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसके जरिए कौशल आधारित शिक्षा के महत्व को प्रोत्साहन मिलेगा।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा कि,”इस फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों को अपने वोकेशनल स्किल, क्रिएटिविटी और नवीन विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करना है। यह पहल राष्ट्र शिक्षा नीति 2020 के तहत की गई है। जिसके जरिते एजुकेशन और अनुभावात्मक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।”

एमपी में कब होगा कार्यक्रम?

महोत्सव की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है। पहला स्किल एक्सपो वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। 30 जुलाई को ग्वालियर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। रीजनल ऑफिस भोपाल होगा। शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है, जो सीबीएसई के ऑफ़िशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम के जुड़ी जरूरी बातें 

महोत्सव का हिस्सा कक्षा 6 से लेकर 12वीं के छात्र बन सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए दो कैटेगरी बांटी गई है, पहले कैटेगरी में कक्षा 6 से 10 और दूसरी में कक्षा 11 से 12वीं के छात्रों को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल टीम में एक शिक्षक, दो छात्र और एक मेंटर स्किल टीचर शामिल होंगे। एक्सपो का आयोजन रीजनल और नेशनल लेवल पर होने वाला है। प्रत्येक स्कूल को थीम पर आधारित कम से कम एक और अधिकतम 3 प्रदर्शनी करने का अवसर मिलेगा। हर स्कूल कम से कम तीन टीम को पंजीकृत कर सकते हैं। खास बात यह है  इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी प्रकार की शुक्ल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। प्रतिभागियों के खर्चे की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ईमेल के जरिए मिलेगी। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान की दिया।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews