
CBSE Notice: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में एनसीईआरटी मैगजीन को लेकर सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुख को सर्कुलर जारी किया है। साथ ही ई-मैगजीन में प्रविष्टियों के लिए आमंत्रित भी किया है। 23 अगस्त को एनसीईआरटी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस लेकर ई-मैगजीन लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तारीख, थीं और गाइड लाइंस सीबीएसई द्वारा जारी की गई है।
ये है थीम, छात्र, शिक्षक और अभिभावक ले सकते हैं भाग
एनसीईआरटी ई मैगज़ीन की थीम ” National space day landing of Chandrayan 3 on the moon, Commemorating India’s success in space” है। इसमें केवल छात्र ही नहीं बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी भाग ले सकते हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को ई-मैगजीन के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है।
कितनी होनी चाहिए शब्द सीमा?
हिन्दी और इंग्लिश किसी भी एक भाषा में प्रविष्टियों को जमा किया जा सकता है। गूगल फॉर्म में प्रविष्टियों को जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2024 है। फैकल्टी मेंबर और छात्रों के लिए ट्रेवलॉग की अधिकतम सीमा 1000 शब्द, फीचर फीचर्स की अधिकतम सीमा 1500 शब्द, कविता की अधिकतम सीमा 150 से 200 शब्द, आलेख (Article) की अधिकतम सीमा 1500 शब्द और कहानी की अधिकतम सीमा 1000 शब्द है। अभिभावक और शिक्षक द्वारा जमा होने वाले जानेप्रैक्टिसेस, इनोवेटिव आइडियाज, एक्टिविटीज की अधिकतम सीमा 1500 शब्द है। वहीं वर्तमान विषय थीम के लिए अधिकतम सीमा 1500 से 2000 शब्द हैं।
ई-मैगजीन को लेकर गाइडलाइंस जारी
सीबीएसई में सभी प्रतिभागियों को ओरिजिनल फोटोग्राफ और इलस्ट्रेशन जमा करने की सलाह दी है, जिसका रेजोल्यूशन 300 डीपी होना चाहिए। प्रविष्टियां भी ओरिजिनल होनी चाहिए। किसी भी अन्य सोर्स से कॉपी की गई या ट्रांसलेटेड कंटेंट मान्य नहीं होगा। फाइल के टाइटल में लेखक का नाम, स्कूल एफिलेशन नंबर और एंट्री का प्रकार शामिल होना चाहिए। पीडीएफ़ फाइल की अधिकतम साइज़ 100MB होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

