
CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में राष्ट्रीय युवा सांसद योजना (National Youth Parliamentary Scheme) को लेकर अहम नोटिस शैक्षणिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जारी किया है। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को योजना से संबंधित निर्देश दिए हैं। NYPS के तहत युवा सांसद प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल चुका है। इस बात की जानकारी बोर्ड ने खुद दी है।
क्या है NYPS?
संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने। अनुशासन की स्वस्थ आदतें विकसित करने और भिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता विकसित करने और छात्र समुदाय को संसद की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें कोई भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान भाग ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक
बोर्ड ने नोटिफिकेशन के जरिए राष्ट्रीय युवा सासद योजना के चौथे संकरण के लिए पंजीकरण पोर्टल खोलने की जानकारी दी है। सभी स्कूल https://nyps.mpa.gov.in/ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें संसद बैठक आयोजित करने की अनुमति मिल जाएगी। इस कंपटीशन में भाग लेने के लिए वेब पोर्टल पर शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा पंजीकरण करना अनिवार्य होता है।
पोर्टल पर मिलेगी ये जानकारी
बोर्ड ने युवाओं के संबंध में प्रशिक्षण मॉड्यूल वीडियो, फोटोग्राफ और स्क्रिप्ट प्रतिभागियों के ऑनलाइन स्व-शिक्षण के लिए संसद पोर्टल पर उपलब्ध होते हैं ।
छात्रों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
बैठक में भाग लेने वाले सभी छात्रों को एक डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा प्रभारी शिक्षक और संस्था प्रमुख को भी वेब पोर्टल के जरिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएग। प्रत्येक संस्थान को छात्रों के अलग-अलग बैच के लिए अलग-अलग पंजीकरण के माध्यम से कई युवा सांसद बैठकों को आयोजित करने की मंजूरी होगी।
सीबीएसई ने मांगी गतिविधियों की रिपोर्ट
सीबीएसई में सभी स्कूलों के प्रमुख को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। साथ ही इन गतिविधियों के संबंध में संक्षिप्त रिपोर्ट अ रिपोर्ट भी मांगी है, जिसे स्कूल सूचना में दिए गए लिंक https://forms.gle/TGVmRoYCjvBMyWTs7 पर जाकर अपलोड कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

