CBSE Item Bank: 10वीं क्लास के छात्रों के लिए अच्छी खबर, सीबीएसई ने जारी की नई सुविधा, परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

cbse board exam 2024

CBSE Item Bank: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए आइटम बैंक जारी कर दिया है। इस सुविधा के जरिए विद्यार्थी को परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी। करीब 2 साल बाद सीबीएसई प्रीबोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होते ही छात्रों की चिंता भी शुरू हो जाती है, उन्हें प्रश्न पत्र का पैटर्न और परीक्षा का सिलेब्स समझने में भी दिक्कत होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए बोर्ड ने अपनी यह खास सुविधा शुरू कर दी है। सीबीएसई सिटी कॉर्डिनेटर राजीव रंजन के मुताबिक यह शुरुआत को छात्रों के परीक्षा की तैयार को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है।

छात्रों को मिलेगी लाभ

आइटम बैंक के जरिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की समझ होगी। इसे इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और समजीक विज्ञान के विशेष जारी किया गया है। Item Bank के जरिए स्टूडेंट्स खुद का आँकलन कर पाएंगे। इसमें चैप्टर के हिसाब से प्रश्न दिए गए हैं। इससे बैंक सीबीएसई केवल सैम्पल पेपर और Question बैंक ही जारी करता था, लेकिन छात्रों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस तरह की सुविधा शुरू की है। सीबीएसई के इस सुविधा का लाभ सबसे ज्यादा उन्न छात्रों को होगा आखिरी मौके पर परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं।

फरवरी में आयोजित हो सकती है परीक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू करवा सकता है। बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट 2 से 3 महीने पहले जारी हो जाती है। दिसंबर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के डेटशीट जारी हो सकती है। वहीं दिसंबर और जनवरी में सेंटअप परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews