
CBSE Practical Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक चलेगी। 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस जारी कर दी है। छात्रों, स्कूलों और क्षेत्रीय कार्यालय को दिशा कुछ निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों के लिए थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल परीक्षाएं भी महत्वपूर्ण होती है। 100 में से 30 अंक प्रैक्टिकल और 70 अंक थ्योरी के होते हैं। इसलिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। इसका कम स्कोर आपके कुल स्कोर पर प्रभाव डाल सकता है।
छात्र रखें इन बातों का ख्याल (CBSE Practical Exam Guidelines)
छात्र उन विषयों और सिलेबस की जानकारी रखें। जिसकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। बोर्ड ने छात्रों को सही समय पर प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी है। सीबीएसई द्वारा उन्हें दूसरा कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। यदि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह स्कूल को संपर्क कर सकते हैं।
स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी (CBSE Board Exam 2025)
बोर्ड में दिसंबर महीने की शुरुआत में ही सभी स्कूलों को सही समय पर प्रैक्टिकल परीक्षा का सिलेबस पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा तैयारी को लेकर भी कुछ गाइडलाइंस जारी की थी। स्कूलों से प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची ऑनलाइन प्रणाली से जाँचने की सलाह दी थी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की ऑनलाइन प्रणाली में सही विषय और विद्यार्थियों की श्रेणी दिखाई गई है। कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल परीक्षकों द्वारा आयोजित की जाएगी।

