CBSE का ऐलान, 20 नवंबर को 10वीं बोर्ड परीक्षा के संचालन को लेकर होगा खास वेबिनार, नोटिस जारी

सीबीएसई ने दो दसवीं बोर्ड परीक्षा के संचालन को लेकर वेबिनार का आयोजन करने वाला है। स्कूलों को नोटिस भी जारी किया गया है। तारीख और समय की घोषणा भी की गई है। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से दो बार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला है। जिसे लेकर सीबीएसई एक विशेष वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। ताकि स्कूल सही ढंग से परीक्षाओं का आयोजन कर पाए। तारीख और समय की घोषणा भी कर दी गई है। स्कूलों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यकर्म ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इसकी स्ट्रीमिंग  देशभर और देश के बाहर भी की जाएगी।

इस वेबिनार का आयोजन परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। ताकि सभी हितधारकों को दोनों दो परीक्षाओं के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके। 20 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे इसकी शुरुआत होगी। वहीं वेबकास्ट का समापन दोपहर 12 बजे होगा। इसकी शुरुआत सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह के संवाद के साथ होगी। इस दौरान भविष्य में होने वाले समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।

स्कूलों को दिए गए निर्देश 

लाइव वेबिनार यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। नोटिस में इसके लिंक भी शेयर की गई है। स्कूल लॉगिन करके या फिर यूट्यूब पर जाकर “BoardExams@CBSE” सर्च करके इसे ज्वाइन कर पाएंगे। इसके लिए एक स्क्रीन, साउंड सिस्टम और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था भी करनी होगी। क्षेत्रीय कार्यालय भी अपने कर्मचारियों के साथ इसका हिस्सा बनेंगे। सभी स्कूलों को वेबकास्ट को लाइव देखने के लिए जरूरी व्यवस्था करनी होगी। ताकि सभी  प्रिंसिपल के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों से इसका हिस्सा बन पाएं।

छात्र और अभिभावक भी हो सकते हैं शामिल 

कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी शिक्षकों और स्टाफ को जो  परीक्षा के संचालन मूल्यांकन में शामिल होने वाले हैं, उन्हें यह वेबकास्ट देखना होगा। साथ ही दौरान दिए जाने वाले सभी जरूर दिशा निर्देशों को नोट डाउन भी करना होगा। अभिभावक और स्टूडेंट भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। स्कूलों को इस बात की जानकारी साझा करने की सलाह दी गई है।

कार्यक्रम से संबंधित किसी प्रकार के प्रश्न और स्पष्टीकरण के लिए सीबीएसई को info.exam@cbseshiksha पर ईमेल भेजा जा सकता है। वेबीनार के बाद एक फीडबैक फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews