CBSE स्कूलों में करेगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, छात्र ले सकते हैं भाग, नोटिस जारी, तारीख घोषित, इतनी लगेगी फीस, जानें डिटेल 

सीबीएसई वर्ष 2024 से सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही टूर्नामेंट से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
cbse news

CBSE Football Tournament: केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में सीबीएसई प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर सभी स्कूलों के प्रमुख को नोटिस जारी किया है।सीबीएसई ने इस साल से सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने का फ़ैसला लिया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जाता है। स्कूल चैम्पियन टूर्नामेंट में भाग ले सकते गईं।

ये रहा पूरा प्रोसेस

गर्ल्स फुटबॉल (अंडर 17) प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट वर्तमान में भोपाल में स्थिति एलएनसिटी वर्ल्ड स्कूल में चल रहा है। इसका समापन 31 जुलाई को होने वाला है। लड़कों के अंडर 15 और अंडर 17 टूर्नामेंट की तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है। प्री लेवल टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम का मुकाबला दिल्ली में एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में होगा।

गर्ल्स अंडर-15 का फुटबॉल मैच जारी

5 अगस्त से 14 अगस्त तक नई दिल्ली में गर्ल्स अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। Boys अंडर-15 टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरू में 19 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक होगा। वहीं Boys अंडर-17 टूर्नामेंट नई दिल्ली में 2 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इच्छुक स्कूल प्री-सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए http://www.subrotocup.in/register लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद सीबीएसई के आयोजन स्थल को ईमेल भेजना होगा।

इतनी लगेगी फीस

सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर प्रत्येक टीम को 2,000 रुपए फीस का सुब्रतो स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को देना होगा। वहीं प्रत्येक टीम को प्रति व्यक्ति प्रति दिन  500 रुपए शुक्ल का भुगतान कमिटी/स्कूल को भोजन और आवास के लिए करना होगा।

cbse

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews