CBSE ने किया YICC 2026 का ऐलान, कक्षा 6वीं-12वीं के छात्र ले सकते हैं भाग, 1 अगस्त तक करें आवेदन 

सीबीएसई ने यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 1 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसमें 3 लेवल शामिल होंगे। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्किल इंडिया मिशन के तहत यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप (CBSE YICC 2026- 27) का आयोजन करने जा रहा है। सीबीएसई ने संबंधित नोटिस सभी सम्बद्ध संस्थाओं के प्रमुख को जारी किया है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर 12वीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। छात्रों में हॉस्पिटैलिटी और खाना पकाने से जुड़े कौशल विकसित करना है/। साथियों में क्रिएटिविटी और टीमवर्क की भावना को बढ़ाना है।

इस प्रतियोगिता के जरिए छात्रों में खाना पकाने का प्रैक्टिकल अनुभव दिया जाएगा। साथ ही न्यूट्रीशनल लिटरेसी, फूड सस्टेनेबिलिटी, फूड हाइजीन और फूड इनोवेशन के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इंडस्ट्री के जरिए छात्रों को हॉस्पिटैलिटी और कलिनरी करियर की मौकों से परिचित कराया जाएगा। छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

3 लेवल और 2 कैटेगरी में होगी प्रतियोगिता 

इस प्रतियोगिता में तीन चरण और 2 कैटेगरी शामिल होंगे। कैटेगरी-1 (नॉन फायर कुकिंग) में कक्षा 6 से लेकर 8वीं के छात्र शामिल हो पाएंगे। कैटेगरी-2 (फायर कुकिंग) के लिए कक्षा 9 से लेकर 12वीं के छात्र शामिल हो पाएंगे। लेवल-1 स्कूल में ही आयोजित होगा। दूसरा लेवल क्षेत्रीय स्तर पर होगा। जबकि तीसरा चरण नेशनल लेवल होगा।

पहले चरण में स्कूलों में प्रत्येक कैटेगरी से दो विजेताओं को सेलेक्ट किया जाएगा। उन्हें रीजनल लेवल में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेवल 2 का आयोजन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में किया जाएगा। इस दौरान प्रोफेशनल किचन और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक क्षेत्र से टॉप होने वाली टीम को नेशनल लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन चंडीगढ़ में होने वाला है। रीजनल और नेशनल स्टेज से पहले वर्कशॉप और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों को कुकिंग प्रक्रिया और फाइनल प्रेजेंटेशन को पिक्चर और वीडियोग्राफी के जरिए रिकॉर्ड करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखों को जानें 

स्कूल लेवल की प्रतियोगिता जुलाई-अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।  रीजनल लेवल का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2026 में होगा। जबकि नेशनल लेवल नवंबर-दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। YICC  में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2026 है। स्कूल 15 अगस्त तक प्रतियोगिता  आयोजित कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews