NEET PG 2024: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नीट पीजी परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

रविवार को 259 शहरों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होने वाला था। एनबीई ने 18 जून को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे।
NEET PG 2024

NEET PG 2024: यूजीसी नेट के बाद केंद्र सरकार ने नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी करके दी है। परीक्षा का आयोजन 23 जून रविवार को होने वाला था। जल्द ही नई तारीख की घोषित होगी। यह फैसला मंत्रालय ने हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं पर लगे आरोपों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्यों उठाया यह कदम?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला छात्रों के हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया है। मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का फैसला भी लिया है।

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा, “एहतियात के तौर पर 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस परीक्षा की नई तारीख अधिसूचित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए गंभीरता से खेद व्यक्त करता है।”

नीट पीजी परीक्षा के बारे में

बता दें कि रविवार को 259 शहरों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होने वाला था। एनबीई ने 18 जून को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे। वहीं 15 जुलाई को परीक्षा के परिणाम घोषित होने वाले थे। परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसे पूरा करने के लिए 3.5 घंटे का समय दिया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews