ISC ICSE Result: 30 अप्रैल को जारी होंगे सीआईएससीई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट, समय भी घोषित, ऐसे चेक करें स्कोर 

सीआईएससीई 10वीं और 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय घोषित हो चुका है। इस संबंध में काउन्सिल ने नोटिस भी जारी किया है। आइए जानें छात्र कैसे अपना स्कोर चेक करें?
ICSE ISC Result 2025

AI Generated

CISCE ISC ICSE Result 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। काउन्सिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 30 अप्रैल बुधवार को सुबह 11 बजे आईएससी और आईसीएसई के परिणाम घोषित होंगे। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।

आईसीएसई यानि कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं आईएससी यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को था, जो कल खत्म होने जा रहा है। उम्मीदवार अलग-अलग तरीके से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की जरूरत पड़ेगी। परिणाम सीआईएससीई के ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

ऐसे चेक करें परिणाम

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org पर जाएं।
  • होम पेज पर कक्षा दसवीं/बारहवीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा। विषय वार अंको को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक 

डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल https://results.digilocker.gov.in/ पर जाएं।
  • अब सीआईएससीई रिजल्ट के सेक्शन पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं रिजल्ट/कक्षा 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जरूरी विवरण जमा करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।

रिजल्ट से असन्तुष्ट होने पर क्या करें?

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से असन्तुष्ट होने पर छात्र “रि-चेकिंग” सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा 4 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए ऑफ़िशियल वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं। “Public Services” के ऑप्शन पर क्लिक करें। ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। स्कूल छात्रों की तरफ ने “Career” पोर्टल पर जाकर रि-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews