CSIR UGC NET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 17-18 जुलाई को परीक्षा, जानें कैसे और कहाँ करें डाउनलोड?

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र का बेहद ही विशेष महत्व होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस, केंद्र का नाम और पता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसमें कोई भी बदलाव की अनुमति नहीं होती है। इसलिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय किसी प्रकार की समस्या हो, तो उम्मीदवार एनटीर द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

  1. सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य में इस्तेमाल के जरिए के लिए प्रवेश पत्र का 2-3 प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

यहाँ देखें परीक्षा का टाइम टेबल

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को होगा। 5 विषयों के लिए एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

17 जुलाई को पहली शिफ्ट में लाइफ साइंसेस का पेपर आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट में मैथमेटिकल साइंसेस और फिज़िकल साइंसेस का पेपर होगा। 18 जुलाई को दो पेपर्स का आयोजन पहली शिफ्ट में ही होगा, इसमें केमिकल साइंसेस और अर्थ, ऐट्मस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनिटेरी साइंसेस शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews