CUET PG 2023 : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, अहम नोटिस जारी, पुनर्निर्धारित होगी 60 पाठ्यक्रमों की परीक्षा

CUET PG 2023 : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, अहम नोटिस जारी, पुनर्निर्धारित होगी 60 पाठ्यक्रमों की परीक्षा

CUET PG 2023 : कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पीजी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अहम नोटिस जारी किया है। बता दें कि सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 60 पाठ्यक्रमों की परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने की घोषणा कर दी है, इन कॉर्सेस की एक लिस्ट भी जारी की गई है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, ” कुछ उम्मीदवार जिन्हें उपरोक्त तारीखों के लिए अपना प्रवेश पत्र नहीं मिला है, उन्हें बाद के चरणों में प्राप्त हो जाएगा। 60 पाठ्यक्रमों की परीक्षा एक और पाली या दिन में पुनर्निर्धारित की जाएगी।” उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रमों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी से संबंधित अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते हैं।

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 5 जून से लेकर 17 जून तक होगा। 5-8 जून के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा तीन शिफ्टों और सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के विवरण की जरूरत होगी। एनटीए ने नोटिस में कहा है कि, ” यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी पीजी 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वह एनटीए के हेल्प डेस्क “011 4076900/011 69227700″ पर संपर्क कर सकता है। cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकता है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews