अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, 11 से 13 मार्च के लिए CUET PG एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

13 मार्च तक आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। एनटीए ने संबंधित नोटिस भी जारी किया है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।
CUET PG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-पीजी (CUET PG 2026) उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इन तारीखों पर आयोजित होने वाले एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण को लेकर 011-4075900 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

27 मार्च तक चलेगी परीक्षा 

सीयूईटी पीजी की शुरुआत 6 मार्च से हो चुकी है। इसका समापन 27 मार्च को होने वाला है। देश भर के विभिन्न शहरों में 157 विषयों की परीक्षा 44 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस साल करीब 4 लाख 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रत्येक उम्मीदवार चार टेस्ट पेपर या विषय में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक चलेगी। तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. स्टेप-1: सबसे पहले ऊपर दिए सीयूईटी पीजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. स्टेप-2: होमपेज पर कैंडीडेट सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप-3: लॉग इन पेज खुलेग। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्टेप-4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। सारी जानकारी सत्यापित करें।
  5. फिर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें। एंट्री के समय डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

एग्जाम पैटर्न को समझें

  •  प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 90 मिनट होगी।
  • 75 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे
  • गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
  • आचार्य पेपर्स और एमटेक/ हायर साइंसेस पेपर को छोड़कर सभी टेस्ट पेपर्स के लिए प्रश्न पत्र हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews