CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, 10 मार्च तक के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द 

सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। 10 मार्च तक के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड का लिंक जल्द एक्टिव होगा। इसे डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है।
CUET PG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2 मार्च को 8, 9 और 10 मार्च  को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए भी शहर सूचना पर की जारी कर दी है। 6 और 7 मार्च को की परीक्षाओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 फरवरी को ही जारी हो चुकी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को होने वाला है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। कुल 157 विषय इसमें शामिल होंगे। ध्यान रखें कि शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। ताकि वे पहले से ही यात्रा और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित कर सके।

उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पडेस्क का गठन किया है। शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करते समय यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो कैंडीडेट्स 011-4075-900 पर कॉल करें या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in आप ईमेल भेज सकते हैं।

जल्द आएगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड को लेकर एनटीए ने कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मार्च 2026 के पहले सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषय का नाम
  • पेपर कोड
  • महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4.  स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. सभी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार हॉल टिकट की दो या इससे अधिक प्रिंटेड कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews