CUET UG 2023: छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख भी घोषित

jee advanced 2024

CUET UG 2023: आज रात से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट स्नातक कॉर्सेस (सीयूईटी यूजी 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस बात की घोषणा यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दे दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च 2023 तक जारी रहेंगे। परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी घोषित हो चुकी है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा के पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षा के शहरों और केंद्रों की जानकारी 30 अप्रैल 2023 तक घोषित होगी।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

अलग-अलग दिन तीन शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन होगा। जो उम्मीदवारों और विषयों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। सेक्शन 1ए के पेपर्स 13 भाषाओं में आयोजित होगी। सेक्शन 1बी की परीक्षा 20 भाषा, सेक्शन 2 में 27 डोमेन विषयों की परीक्षा होगी। वहीं सेक्शन 3 जनरल टेस्ट के लिए होगा। सभी को मिलाकर 10 विषयों का चयन कैंडीडेट्स कर सकते हैं। इंग्लिश, असामी, हिन्दी, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, ओडिया, मराठी, उर्दू भाषाओं को शामिल किया गया है।

परीक्षा के बारे में यूजीसी चेयरमैन ने कहा

एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करते हुए परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। उम्मीदवार मई के दूसरा सप्ताह से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षाओं का आयोजन 21 मई 2023 के बाद होगी। इच्छुक उम्मीदवार सीयूईटी यूजी के ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर छात्र 011-4075900/011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं या फिर cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews