CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए खबर, 2 मई तक पूरा कर लें ये काम, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए खबर, 2 मई तक पूरा कर लें ये काम, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानि 1  मई को सीयूईटी यूजी का करेक्शन विंडो ओपन कर दिया है। उम्मीदवार 2 मई, 2023 तक एप्लीकेशन में संशोधन कर सकते हैं। जिन भी कैंडीडेट्स ने स्नातक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है, वे लोग इस सुविधा के जरिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। Correction Window आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर खुल चुका है।

एनटीए ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि करीब 14 हजार छात्रों के आवेदन ड्राफ्ट में हैं, वे लोग OTP के माध्यम से अपने संशोधनों की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। इसलिए करेक्शन विंडो ओपन करने का निर्णय लिया गया है। दो दिनों तक उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी जोड़ सकते हैं, हटा सकते हैं और बदल भी सकते हैं। इसके अलावा एडिट फॉर्म का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 मई से 31 मई को होने जा रहा है। जिसके स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। इस वर्ष एग्जाम में 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। देश के विभिन्न केंद्रों पर 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित होगी। NTA द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 14 मई को Exam City Slip जारी होगी। वहीं एडमिट कार्ड सीयूईटी परीक्षा के तीन दिन पहले जारी हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews