CUET UG Postponed : सीयूईटी यूजी परीक्षा हुई स्थगित, जानें क्या है वजह

CUET UG Postponed : सीयूईटी यूजी परीक्षा हुई स्थगित, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ग्रेजुएट लेवल कोर्सेज में दाखिले के लिए हो रही सीयूईटी 2022 परीक्षा शुरू होते ही स्थगित हो गई है। एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि केरल में 04 अगस्त से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा को इन तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं परीक्षा अब बाद में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े…KBC 14 : कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर फिर धोखाधड़ी, 25 लाख की लॉटरी का झांसा

बता दें कि अन्य केंद्रों में सीयूईटी यूजी 2022 की दूसरे चरण की परीक्षाएं उनके कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाती रहेंगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि भारी बारिश और कई इलाकों में बाढ़ के कारण छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों की यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, एनटीए ने उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया हे। ताकि छात्रों को सीयूईटी यूजी 2022 की परीक्षा में बैठने में कोई समस्या न हो।

यह भी पढ़े…ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से लक्ष्मी बनी अध्यक्ष

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक अधिसूचना में स्थगन के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम छात्र हित में उठाया गया है। सीयूईटी यूजी-2022 को स्थगित करने का निर्णय सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए किया गया है जो केरल राज्य के चार शहरों में पांच और छह अगस्त को परीक्षा में उपस्थित होने थे। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। सीयूईटी यूजी 2022 नई परीक्षा तिथियां जल्द ही एनटीए वेबसाइट और सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट – nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews