छात्र ध्यान दें, CUET UG पर 3 बड़ी अपडेट, परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी में यूजीसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, देखें खबर

यूजीसी अध्यक्ष ने सीयूईटी यूजी और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए अनुकूली परीक्षण का ऐलान किया है। भविष्य में यह लागू हो सकता है। कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 दिन बाद बंद हो जाएंगे।
cuet ug 2025

AI Generated

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2025 ) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक है। 4 दिनों के भीतर फॉर्म भरा जा सकता है। करेक्शन पोर्टल 24 मार्च 2025 को खुलेगा। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 23 मार्च 2025 है।

फॉर्म भरते समय कई छात्रों को सब्जेक्ट सिलेक्शन में परेशानी हो रही है। एनटीए ने छात्रों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पढ़ने की मंजूरी दी है। स्टूडेंट्स उन विषयों में भी एडमिशन ले सकते हैं, जो कक्षा 12वीं में नहीं पढ़ा। लेकिन छात्रों को एडमिशन के दौरान विषविद्यालय द्वारा जारी नियमों का अनुपालन करना होगा। इसे लेकर कंफ्यूजन बढ़ रहा है। अब तक FAQ भी जारी नहीं किया गया है।

भविष्य में बदल सकता है एग्जाम पैटर्न

इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। अब विश्वविद्यालय अनुदान प्रवेश परीक्षा के लिए नई टेस्टिंग टेक्नोलॉजी लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में यूजीसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने भविष्य में होने वाले एग्जाम में नई परीक्षण तकनीक लागू हो सकती है।

आयोग अनुकूली परीक्षण की अवधारणा पर चर्चा कर रहा है। जिसके तहत हर छात्र को उनकी क्षमताओं के हिसाब से एक अनूठा प्रश्न पत्र मिलेगा। स्टूडेंट्स द्वारा उत्तर लिखते ही, एक ऐल्गोरिदम उनकी क्षमता का आकलन करेगा। साथ ही कठिनाई लेवल कोप सम्योजित करेगा। कुमार ने सांख्यिकी पद्धति “आइटम रिस्पॉन्स थ्योरी” की चर्चा भी की है। इससे कठिनाई लेवल के मूल्यांकन और छात्रों की प्रतिक्रिया का विश्लेषण करने में मदद मिलेगा। अपनी-अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार छात्र कोर्स की पहचान कर पाएंगे। यह नियम कब लागू होगा इस संबंध में आयोग ने कोई घोषणा नहीं की है।

सीयूईटी यूजी में कितने विश्वविद्यालय शामिल

सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 8 मई से 1 जून तक आयोजित होगी। इस बार एग्जाम हाइब्रिड नहीं बल्कि सीबीटी मोड में आयोजित होंगे। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि इस साल 304 विश्वविद्यालयों को प्रवेश परीक्षा में शामिल किया गया है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews