Defaulter Universities: यूजीसी का एक्शन, 63 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर घोषित, लिस्ट में MP के 5 विश्वविद्यालय शामिल, देखें खबर

यूजीसी ने डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की नई लिस्ट जारी की है। 60 से अधिक विश्वविद्यालयों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए जानें इन विश्वविद्यालयों के नाम क्या हैं?
ugc notice

UGC Defaulter Universities List: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने लोकपाल की नियुक्ति न करने पर बड़ी कार्रवाई की है।  63 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इस लिस्ट में 46 स्टेट यूनिवर्सिटी, 6 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 11 डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं। सभी संस्थानों को लोकपाल नियुक्त करने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के ये विश्वविद्यालय लिस्ट में शामिल 

यूजीसी द्वारा जारी डिफ़ॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (जबलपुर), राजा मान सिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्ट्स यूनिवर्सिटी (ग्वालियर), राजीव गांधी प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय (भोपाल), राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय (ग्वालियर) और माधव इंस्टिट्यूट को टेक्नोलॉजी एंड साइंस (ग्वालियर) शामिल हैं। इससे पहले यूजीसी ने मध्यप्रदेश के 16 विश्वविद्यालयों को डिफ़ॉल्टर घोषित किया था। हालांकि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय (भोपाल) को इस लिस्ट ने हटा दिया गया है।

दिल्ली के 4 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर घोषित 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews