JEE Mains 2023 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जारी हुए सेशन 2 के लिए प्रवेश पत्र, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जारी हुए सेशन 2 के लिए प्रवेश पत्र, पढ़ें पूरी खबर

JEE Mains 2023 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस 2023) सेशन 2 की परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है। प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। इसी बीच केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें एक लिखित जवाब में लोकसभा को सूचित किया कि जेईई मेन 2023 पात्रता मानदंड में एक बार की छूट (On Tine Relaxation Eligibilty Criteria) के किसी भो प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है। उन्होनें यह भी कहा कि छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पर्याप्त मौके भी मिल चुके हैं। मंत्री ने बताया कि 2020 में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के जेईई मेंस की परीक्षा 2 बार हुई थी। 2020, 2021 और 2022 को मिलाकर उन्हें अब तक 6 अवसर दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड जारी हुए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस 2023 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 6 अप्रैल से परीक्षा का आरंभ होगा। जिसके बाद 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को भो एग्जाम आयोजित होंगे। हॉलटिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के विवरण की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमेपेज पर सेशन 2 के लिए दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए पूछे गए डिटेल्स हो दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews