शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए इवेंट मैनेजमेंट-प्लानिंग से जुड़े ये 4 कोर्स, नहीं लगेगी फीस, ऑनलाइन उपलब्ध

शिक्षा मंत्रालय ने इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स शुरू किए हैं। 28 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी रहेगा। इन पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन ज्वाइन किया जा सकता है। जिसके लिए कोई फीस भी नहीं लगेगी। 
Event Management free courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल फ्री एजुकेशन के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म है। इस पर अलग-अलग विषयों से संबंधित कोर्सेज (Event Management Free Courses) उपलब्ध होते हैं। जिसे बिना किसी फीस ज्वाइन किया जा सकता है। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसलिए स्कैम की संभावनाएं भी काफी कम होती है। हाल ही में  इवेंट प्लैनिंग और मैनेजमेंट से संबंधित नए कोर्स लॉन्च किए गए हैं।  जिनकी शुरुआत तो वैसे जनवरी 2026 में होने वाली है।  लेकिन एनरोलमेंट की प्रक्रिया अभी ही शुरू कर दी गई है। स्टूडेंट 28 फरवरी तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्लेटफार्म पर उपलब्ध इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े तीन पाठ्यक्रम इग्नू ऑफर कर रहा है, जो देश के प्रसिद्ध ओपन और डिस्टेंस लर्निंग यूनिवर्सिटी में से एक है। एक कोर्स आईआईएम बेंगलुरु द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। हालांकि सर्टिफिकेट प्राप्त के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। लेकिन पढ़ाई निःशुल्क होती है।

लिस्ट में ये कोर्स शामिल

इग्नू द्वारा ऑफर किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की सूची में बेसिक ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग और इवेंट कोऑर्डिनेशन एंड कंट्रोल शामिल हैं। तीनों की शुरुआत 1 जनवरी से होने वाली है। वहीं आई एम बेंगलुरु द्वारा ऑफर किए जाने वाले  पाठ्यक्रम का नाम “कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड इवेंट मैनेजमेंट” है।  इसकी शुरुआत 12 जनवरी 2026 से होने वाली है। सभी पाठ्यक्रमों की अवधि 8 से 16 सप्ताह के बीच है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1.  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर साइन या रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  4. यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रिएट कर ले।
  5. सर्च ऑप्शन में जाकर पाठ्यक्रमों को ढूंढे और उन्हें सेलेक्ट करें।
  6. इनके बारे से पढ़ने के बाद ज्वाइन बटन पर क्लिक करें

पाठ्यक्रमों के बारे में जानें 

बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट:-यह पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। यूजी लेवल के स्टूडेंट इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। केवल 12 सप्ताह में ही कोर्स को पूरा किया जा सकता है। इसमें बिल्डिंग पोर्टफोलियो, बिज़नेस अपॉर्चुनिटी, सर्च फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इवेंट्स के करैक्टेरिस्टिक्स और प्रकार जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा।

इवेंट प्लानिंग:- इसकी कोऑर्डिनेटर  प्रोफेसर हिना के. बिजली हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि 16 सप्ताह है। इसे भी अंडर ग्रेजुएट लेवल के स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। यह कोर्स 30 अप्रैल 2026 को खत्म होगा। इसमें क्लाइंट को समझने और जानने के जाने के बारे में बताया जाएगा।  इवेंट डिजाइन, हुमन रिसोर्स प्लानिंग और एंटरटेनमेंट प्लानिंग जैसे टॉपिक को भी शामिल किया गया है। अब तक इसे 40 से अधिक उम्मीदवार जुड़ चुके हैं।

इवेंट कोआर्डिनेशन एंड कंट्रोल:- इस कोर्स को अब तक 35 स्टूडेंट ज्वाइन कर चुके हैं।  डॉ मीनू वर्मा द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। इसकी अवधि केवल 16 सप्ताह है, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा इसमें स्टेजिंग इवेंट, इवेंट कोऑर्डिनेशन, कैटरिंग मैनेजमेंट, बिजनेस इवेंट्स समेत कई टॉपिक को शामिल किया गया है।

कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड इवेंट मैनेजमेंट:- यह कोर्स आईआईएम बेंगलुरु ऑफर कर रहा है। पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर मध्य प्रदेश के प्रोफेसर आदित्य कुमार शुक्ल द्वारा करवाई जाएगी। अब तक इस 146 स्टूडेंट ज्वाइन कर चुके हैं। इसकी अवधि 8 सप्ताह है। यूजी और पीजी लेवल के स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। इसमें इवेंट मैनेजमेंट फंडामेंटल, प्लानिंग  एंड स्ट्रैटेजिक एग्जीक्यूशन, एडवांस्ड इवेंट प्रैक्टिस समेत कई जरूरी टॉपिक को शामिल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews