Exam Calendar: अगस्त में आयोजित होंगी नीट पीजी, SSC CGL समेत 15 बड़ी परीक्षाएं, उम्मीदवार नोट कर लें तारीख 

अगस्त में कई परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। एसएससी ने दो परीक्षाओं की तारीख घोषित की है। यूपीएससी की दो परीक्षा भी लिस्ट में शामिल हैं। 3 अगस्त को ही 4 एग्जाम होंगे। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
August 2025 Exam Calendar

अगस्त का महीना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होने वाला है। सरकारी भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ बैंकिंग जॉब और मेडिकल प्रवेश का आयोजन (August 2025 Exam Calendar) भी होने वाला है। संबंधित विभागों ने तारीख भी कन्फर्म कर दी है। महीने की शुरुआत नीट पीजी परीक्षा से होगी। इसमें लाखों उम्मीदवार एमडी समेत विभिन्न मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए शामिल होंगे। इस लिस्ट में रेलवे भर्ती बोर्ड, यूपीएससी कर्मचारी चयन आयोग और आईबीपीएस परीक्षाएं भी शामिल हैं।

3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में होगा। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। एडमिट और गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है।दूसरे नंबर पर एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा है। इसका आयोजन 6 से 8 अगस्त तक होगा। आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC की कई परीक्षाएं अगस्त में होंगी 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन अगस्त में कई परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 8 अगस्त तक एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा चलेगी। एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त को होगा। एसएससी सीजीएल  परीक्षा का आयोजन 13 से अगस्त से लेकर 30 अगस्त के बीच होने वाला है। आयोग ने कंबाइन ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए भारती का ऐलान भी कर दिया है। 14, 582  पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा चार और पांच अगस्त को सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 11/2023 और फेज 12/2024 के लिए एनुअल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

यहाँ देखें अगस्त में होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  • 3 अगस्त– नीट पीजी, यूपीएससी सीएपीएफ (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, सीजी व्यापम लैब अटेंडेंट परीक्षा, बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
  • 4-5 अगस्त- एसएससी सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 11/2023 और फेज 12/2024 एग्जाम
  • 6 से 8 अगस्त- एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 
  • 7 अगस्त– आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शुरू 
  • 10 अगस्त– बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क परीक्षा, यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 
  • 12 अगस्त– एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा (SSC CHT)
  • 17 अगस्त– राजस्थान आरएसएमएसएसबी पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा
  • 17 से 24 अगस्त- आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा
  • 13 से 30 अगस्त- सीजीएल टियर 1 परीक्षा
  • 27 अगस्त– DSSSB टीजीटी (संस्कृत), अकाउंट असिस्टेंट कम कैशियर परीक्षा
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews