CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप इस दिन होगा जारी, एडमिट कार्ड पर भी आई अपडेट, 13 मई से परीक्षा शुरू

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप इस दिन होगा जारी, एडमिट कार्ड पर भी आई अपडेट, 13 मई से परीक्षा शुरू

CUET UG Exam 2024

सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होने वाला है। जिन भी छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) ने रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

सीयूईटी यूजी ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक 30 अप्रैल 2024 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगा। वहीं मई के दूसरे सप्ताह हॉल टिकट जारी होगा। एनटीए ने अब तक एडमिट कार्ड के लिए कोई भी तारीख का ऐलान अब तक नहीं किया है। बता दें कि 15 मई से 31 मई हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन होगा। जून के अंतिम सप्ताह में आन्सर-की जारी होगी। 30 जून को परिणाम घोषित होंगे। जुलाई में काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

भारत के 380 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

इस बार 13 भाषाओं में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। देशभर के 380 शहरों और भारत के बाहर 26 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के तहत देशभर के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में Under Graduate प्रोग्राम के लिए छात्रों का दाखिला होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • “Log In” टैब पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पसवॉर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी के एडमिट कार्ड का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे डाउनलोड कर लें।
  • प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews