Exam Dates 2024: लोकसभा चुनाव के चलते बदल गई UPSC, नीट समेत कई परीक्षाओं की तारीख, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

loksabha election

Exam Dates 2024: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 4 जून तक चलेंगे। जिसे देखते हुए कई महत्वपपूर्ण परीक्षाओं की तारीखों में फेरबदल किया गया है। इस लिस्ट में यूपीएससी सीएसई, CA एग्जाम, नीट पीजी इत्यादि शामिल हैं। कुछ परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। वहीं कुछ के तारीखों को पूर्व निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि CUET UG और नीट यूजी परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आइए जानें आगामी चुनाव के कारण कौन-कौन के परीक्षा के शेड्यूल में संशोधन हुआ है-

नीट पीजी (NEET PG)

नीट पीजी के परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव हुआ है। 15 जुलाई को आयोजित होने प्रवेश परीक्षा अब 23 जून 2024 को आयोजित होगी। वहीं नीट यूजी के तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

MPPSC राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए दो परीक्षाओं को स्थगित किया है। राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजत होगी, जो पहले 23 जून को होने वाला था।

यूपीएससी प्रीलिम्स

यूपीएससी सीएसए के प्रारम्भिक परीक्षा की तारीख भी बदली गई है। 26 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 16 जून को होगी।

ICAI सीए परीक्षा

लोकसभा चुनाव को देखते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। सीए इंटरमिडीएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को आयोजित होगी। ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15, और 17 मई को होगी। फाइनल एग्जाम ग्रुप 1 का आयोजन 2, 4 और 8 मई को होगा। अंतर्राष्ट्रीय कराधान आकलन परीक्षा 14 और 16 मई को होगी।

SWAYAM परीक्षा

लोकसभा चुनाव को देखते हुए NTA ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइन्ड्स (SWAYAM ) परीक्षा जनवरी सेमेस्टर को स्थगित कर दिया है। अब 18, 19, 26 और 27 मई को परीक्षा होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews