युवाओं के लिए त्योहारी सीजन लेकर आएगा बड़ी खुशखबरी, 10 लाख एंप्लाइज की भर्ती का तोहफा दे सकता है ई-कॉमर्स सेक्टर

देश में ज्यादातर समय रोजगार का विषय चर्चा में रहता है। दरअसल इसका एक कारण यह भी है कि रोजगार की बढ़ती मांग के बीच नौकरियों में कमी। लेकिन अब नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
युवाओं के लिए त्योहारी सीजन लेकर आएगा बड़ी खुशखबरी, 10 लाख एंप्लाइज की भर्ती का तोहफा दे सकता है ई-कॉमर्स सेक्टर

भारत में हर त्यौहार को धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं हर त्योहारी सीजन में देश में वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि होती है। दरअसल इसका सीधा असर इनसे उत्पन्न होने वाले रोजगार पर पड़ता है, क्योंकि कंपनियों को त्योहारों के समय इस बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधनों की जरूरत होती है।

जानकारी दे दें कि इस साल, ई-कॉमर्स सेक्टर ने इस आवश्यकता को समझते हुए बड़े पैमाने पर हायरिंग की योजना बनाई है। दरअसल यह न केवल अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरियों के लिए है, बल्कि स्थायी रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

दरअसल टीमलीज सर्विसेज के सीनियर प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, बालासुब्रमण्यम ए, ने बताया है कि इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स क्षेत्र 10 लाख स्थायी और 2.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की भर्ती करेगा। उन्होंने कहा कि, “यह कदम न केवल नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा, बल्कि 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

बता दें कि त्योहारी सीजन का आगमन हमेशा से ही रोजगार के नए अवसरों का संकेत देता रहा है, और इस साल भी इसमें बड़े अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल भारत में ई-कॉमर्स सेक्टर, जो कि बहुत तेजी से विकास कर रहा है, इस बार 10 लाख स्थायी और 2.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है।

किन क्षेत्रों में होंगी नौकरियां?

डिलीवरी पार्टनर्स: ऑनलाइन ऑर्डर्स की डिलीवरी के लिए बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स की जरूरत होगी। यह नौकरी उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो तुरंत काम शुरू करना चाहते हैं।

वेयरहाउस स्टाफ: वेयरहाउस में सामान की स्टोरेज, पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए वेयरहाउस स्टाफ की आवश्यकता होगी। यह नौकरी विभिन्न शिफ्टों में उपलब्ध होगी।

कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव्स: ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव्स की भर्ती की जाएगी।

पैकेजिंग, लेबलिंग, क्वालिटी कंट्रोल स्टाफ: उत्पादों की गुणवत्ता और उनके सुरक्षित पैकेजिंग के लिए ये कर्मचारी आवश्यक होंगे।

फ्रेशर्स के लिए ऑर्डर सप्लाई में कई भूमिकाएं: नए स्नातकों और फ्रेशर्स के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्हें ऑर्डर सप्लाई से संबंधित विभिन्न भूमिकाओं में काम करने का मौका मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews