GATE 2024 का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं आवेदन

gate 2024

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की तरफ से जल्दी गेट यानि ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iisc.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जनरल एप्टिट्यूड सभी परीक्षाओं के लिए आवश्यक होता है इसमें 15 अंक सेक्शन में से आते हैं और बाकी के 85 अंक सिलेबस के होते हैं। पिछले साल रजिस्ट्रेशन का समय 30 अगस्त से 7 अक्टूबर तक दिया गया था और एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। परीक्षा 4,5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित हुई थी और 16 मार्च 2023 को रेजुली आया था।

3 वर्षा तक वैलिड स्कोर

गेट परीक्षा के स्कोर की बात करें तो यह 3 साल के लिए वैलिड होता है और इस दौरान स्टूडेंट किसी भी कॉलेज में प्रवेश ले सकता है। अगर स्टूडेंट अपना स्कोर बढ़ाना चाहता है तो वह इसके लिए बार-बार एग्जाम दे सकता है। 2014 की परीक्षा की बात करें तो इसमें किसी न्यूनतम उनके प्रतिशत की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन करने के लिए आईआईटी के पास अपना खुद का प्रतिशत मानदंड है।

ऐसे करें आवेदन

  • जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन लिंक दिया गया है। जिस पर क्लिक करने के बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बना लें।
  • इसके बाद यहां पर एक फॉर्म दिखाई देगा, इसमें सारी डिटेल भरकर सबमिट कर दें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर पहले से ही इसकी एक प्रति अपने पास डाउनलोड करके रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews