GPAT Admit Card 2022 : जारी हुआ जीपैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

GPAT Admit Card 2022 : जारी हुआ जीपैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरे थे, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

जीपैट परीक्षा (GPAT) 2022 का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची भी जारी कर दी थी।

यह भी पढ़े…TATA NEU ऐप ने आते ही किया धमाका, सभी डिजिटल सेवाएं होंगी एक ही ऐप पर

ऐसे करें डाउनलोड
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
>> अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
>> अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
>> इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews