NEET MDS 2024 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने cutoff marks में किया संशोधन, यहां जानिए पूरी जानकारी

यदि आप एक मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी के स्टूडेंट्स हैं या फिर इसकी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है।
NEET MDS 2024 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने cutoff marks में किया संशोधन, यहां जानिए पूरी जानकारी

मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2024 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET MDS) की कटऑफ अंकों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल इसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने महत्वपूर्ण संशोधन किया है। जानकारी के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के साथ-साथ सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अवसरों को और बढ़ाना है।

दरअसल नए कटऑफ की बात की जाए तो इसके अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए आवश्यक अंकों में कमी की गई है, जिससे अब अधिक उम्मीदवार पात्र हो सकेंगे। इस खबर में जानिए नए कटऑफ के बारे में पूरी जानकारी।

यहां जानें नए कटऑफ की पूरी जानकारी

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET MDS 2024 की कटऑफ में सभी श्रेणियों के लिए बदलाव किए हैं। दरअसल इससे अधिक उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा। वहीं सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों की कटऑफ 50 प्रतिशत से घटकर 28.308 प्रतिशत हो गई है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी (दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) श्रेणियों की कटऑफ 40 प्रतिशत से कम होकर 18.308 प्रतिशत कर दी गई है। इसके साथ ही अब अनारक्षित दिव्यांग श्रेणी के लिए कटऑफ 45 प्रतिशत से घटाकर 23.308 प्रतिशत कर दी गई है।

जानिए कब जारी किए जाएंगे रिवाइज्ड रिजल्ट

वहीं NEET MDS 2024 की कटऑफ में किए गए इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, संशोधित परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इस परीक्षा के परिणाम पहले ही 3 अप्रैल को घोषित कर दिए थे, जबकि परीक्षा का आयोजन 18 मार्च को हुआ था।

दरअसल NEET MDS 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 1 जुलाई से 14 सितंबर तक आयोजित की गई थी, जबकि पीजी पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू हो चुका है। वहीं इस दौरान कुल चार राउंड की काउंसलिंग हुई है, जिसमें मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी शामिल बताए जा रहे थे। वहीं हाल ही में, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अंतिम परिणाम जारी किया, जिसमें कुल 15,487 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews