IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा आंसर-की कब जारी होगी? नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड 

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स आंसर-की जल्द ही उपलब्ध होगी। संभावित तारीख सामने आई है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। 
ibps clerk exam 2025

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS Clerk Exam 2025) के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार होगा। जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 18 अक्टूबर तक घोषित कर सकता है। हालांकि अब तक आईबीपीएस में आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित कोई भी घोषणा नहीं की है। अपडेट्स और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.inविजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

प्रीलिम्स आंसर-की पीडीएफ मोड में उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। निर्धारित समय के भी के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खुला रहेगा। प्रश्न/उत्तर पर चुनौती दर्ज करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना पड़ेगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। उत्तर कुंजी के जारी उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। जिससे उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी प्लान बनाने में मदद मिलेगी।

कब आएगा रिजल्ट?

नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते हैं। मेंस का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है। प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 11 अक्टूबर तक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 11 प्रतिभागी पब्लिक सेक्टर बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2026 में जारी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP CSA-XV आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें। मार्किंग स्कीम के हिसाब से अंकों की गणना।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

10 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत कुल 10696 पदों पर भर्ती होने वाली है। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश में रिक्त हैं, वैकेंसी की संख्या 1315 है। वहीं मध्य प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या 601, महाराष्ट्र में 1117, कर्नाटक में 1170, गुजरात में 770, पश्चिम बंगाल में 540 और तमिलनाडु में 894 पद खाली हैं। जनरल के लिए 4671, ईडब्ल्यूएस के लिए 972, ओबीसी के लिए 972, एसटी के लिए 813 और एससी के लिए 1550 पद रिजर्व किए गए हैं। प्रतिभागी बैंकों की लिस्ट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया,  बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शामिल हैं।

आईबीपीएस क्लर्क मेंस पैटर्न 

मुख्य परीक्षा कल 200 अंकों की होगी। 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र के लिए निर्धारित समय मिलेगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एटीट्यूड से संबंधित 40, इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 40, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित 35 और जनरल फाइनेंशियल एंड अवेयरनेस से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रिलिम्स की तरह मुख्य परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews