IGNOU फ्री में ऑफर कर रहा इंजीनियरिंग से जुड़े ये 4 कोर्स, घर बैठें ऑनलाइन कर सकते हैं ज्वाइन 

इग्नू इंजीनियरिंग से जुड़े अलग-अलग कोर्स ऑफर कर रहा है। अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए भी फीस भी नहीं लगेगी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Digital Marketing Free Course

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल पर कई संस्थान फ्री में अनेक प्रकार के कोर्स ऑफर करते हैं। जिसमें इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भी शामिल है। वर्तमान में इग्नू इंजीनियरिंग से जुड़े चार अलग-अलग डिप्लोमा और यूजी स्तर पाठ्यक्रम चला रहा है। इनकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। स्टूडेंट 15 सितंबर 2025 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती।

इस लिस्ट में “फंडामेंटल्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग”, “फंडामेंटल्स ऑफ़ इंजीनियरिंग फिजिक्स”, “जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड इट्स रीसेंट एडवांसमेंट” और “क्वालिटी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट” शामिल है। सभी की अवधि 12 सप्ताह है। जुड़ने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए निर्धारित फीस भी लग सकती है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर के टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्स को सर्च करे।
  • अपनी मर्जी के हिसाब से पाठ्यक्रम का चयन करें।
  • इसके बारे में अच्छे से समझें और “Join” बटन पर क्लिक करें।

फंडामेंटल्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग

यह इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से संबंधित पाठ्यक्रम है। डिप्लोमा केवल का यह कोर्स इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। केवल 12 सप्ताह में से पूरा किया जा सकता है। कोर्स को-आर्डिनेटर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के प्रोफेसर अभिजीत लाल और डॉ ओनिका परमार हैं।

फंडामेंटल्स ऑफ़ इंजीनियरिंग फिजिक्स

फंडामेंटल्स ऑफ़ इंजीनियरिंग फिजिक्स उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जिन्होंने विज्ञान में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल एजुकेशन में फिजिक्स के योगदान के बारे में बताया गया है। यह डिप्लोमा लेवल का प्रोग्राम है, जो 12 सप्ताह में पूरा होता है।

जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड इट्स रीसेंट एडवांसमेंट

यह भी भी एक डिप्लोमा लेवल का कोर्स है, जिसे 12वीं पास ज्वाइन कर सकते हैं। यह बायोलॉजिकल साइंस एंड बायो इंजीनियरिंग से संबंधित है, जो वर्तमान में इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। आसान स्टेप्स में इससे स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते हैं।

क्वालिटी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट

इस लिस्ट में क्वालिटी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट भी शामिल है। इसे भी पूरा करने में सिर्फ 12 सप्ताह का समय लगता है।  इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़ा है। यूजी स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews