फ्री में करें साइंस-टेक्नोलॉजी से जुड़े ये 9 कोर्स, IGNOU कर रहा ऑफर, ऑनलाइन उपलब्ध, नहीं देनी होगी फीस, देखें पूरी लिस्ट

  इग्नू टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। स्टूडेंट्स बिना फीस इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं। स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाया जा सकता है। आइए एक-एक इन प्रोग्राम के बारे में जानें- 
free computer science courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल भारत सरकार की खास पहल है। इस प्लेटफॉर्म पर कई कोर्स आईआईटी, एनसीईआरटी और अन्य शिक्षण संस्थान ऑफर करते हैं। इसमें इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भी शामिल है। इग्नू फ्री में साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े अनेक कोर्स प्रदान कर रहा है। ऑनलाइन इनका लाभ उठाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस भी नहीं देनी पड़ेगी।

सभी कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी। वहीं एनरोलमेंट की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। ज्यादातर प्रोग्राम की अवधि 12 सप्ताह है। एनटीए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सर्टिफिकेट मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने के कोई फीस नहीं लगती है। लेकिन सर्टिफिकेट और एग्जाम के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। स्वयं पोर्टल swayam.gov.in या ऐप पर जाकर स्टूडेंट्स जुड़ सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।

जेंडर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी

जेंडर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी इंट्रोडक्शन एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, जो 15 नवंबर को खत्म होगा। यह इंग्लिश मध्यम में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होगा। पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगेगा। पाठ्यक्रम में जेंडर एंड साइंस, जेंडर एंड टेक्नोलॉजी और अन्य टॉपिक बारे में आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर डॉ सुनीता धाल द्वारा पढ़ाया जाएगा।

इंट्रोडक्शन टू इंफॉर्मेशन

यह कोर्स इग्नू के प्रोफेसर डॉ अक्षय कुमार द्वारा पढ़ाया जाएगा। इसे भी 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध एक कोर प्रोग्राम है, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से संबंधित है। यूजी स्टूडेंट्स इससे जुड़ सकते हैं।

लिस्ट में ये कोर्स भी शामिल

  • कंक्रीट टेक्नोलॉजी:- इस कोर्स की अवधि भी 12 सप्ताह है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। डिप्लोमा लेवल का यह प्रोग्राम सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित है।पाठ्यक्रम में सीमेंट, फ्रेश कंक्रीट, कंक्रीट मिक्स डिज़ाइन, कंक्रीट ऑपरेशन समेत अन्य विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
  • एजुकेशनल टेक्नोलॉजी:- यहएक टीचर एजुकेशन पाठ्यक्रम है, जो हिंदी में उपलब्ध है। यूजी स्टूडेंट जुड़ सकते हैं। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के प्रोफेसर डॉ कल्पना पत्नी लखेरा द्वारा पढ़ाया जाएगा।
  • एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी:- इस कोर्स की अवधि भी 12 सप्ताह है। यह एनवायरमेंटल साइंस से संबंधित एक पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा।
  • माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी:- यह एक इलेक्टिव प्रकार का कोर्स है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। इसकी अवधि भी 12 सप्ताह है।
  • Renewable Energy Technology and Their Uses:-इस पाठ्यक्रम की शुरुआत भी कुछ दिनों में उपलब्ध होगा। 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह एक सर्टिफिकेट लेवल प्रोग्राम है।
  • सिलेक्शन एंड इंटीग्रेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन:- कोर प्रकार के इस कोर्स की अवधि 16 सप्ताह है। यह टीचर एजुकेशन से संबंधित डिप्लोमा लेवल प्रोग्राम है। इसमें शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी विकास के प्रभाव के बारे में पढ़ाया जाएगा।
  •  वेब टेक्नोलॉजी:- इस कोर्स को भी 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यूजी/पीजी दोनों स्तर के लिए यह उपलब्ध होगा। प्रोग्राम कंप्युटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से जुड़ा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews