IGNOU ऑफर कर रहा Sociology से जुड़े ये 3 फ्री शॉर्ट-टर्म कोर्स, बिना फीस ऑनलाइन उपलब्ध 

इग्नू मुफ़्त में समाजशास्त्र से जुड़े तीन कोर्स ऑफर कर रहा है। स्वयं पोर्टल पर जाकर आसानी से इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं। फीस देने की जरूरत भी नहीं पड़ती। आइए एक-एक कर इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- यदि आप भी समाजशास्त्र में रुचि रखते हैं इंदिरा गांधी इग्नू आपके लिए इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी के स्पेशल कोर्स का फायदा उठा सकते हैं जो फ्री में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है इन्हें स्टूडेंट केवल रजिस्ट्रेशन करने पर रजिस्ट्रेशन करने रजिस्ट्रेशन करके स्टूडेंट इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं ऑनलाइन ज्वाइन कर सकते हैं वर्तमान में एनरोलमेंट जारी है इसका लाभ एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है इस पाठ्यक्रम की पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जुलाई से ही हो चुकी है लिस्ट में सर्टिफिकेट पोस्ट ग्रेजुएट और और अंडरग्रैजुएट कर के प्रोग्राम भी शामिल है लिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट और सर्टिफिकेट कर के प्रोग्राम शामिल है
Digital Marketing Free Course

AI Generated Image

यदि आप समाजशास्त्र में रुचि रखते हैं, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के तीन स्पेशल कोर्स का फायदा उठा सकते हैं। जो फ्री में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन करके स्टूडेंट इन पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन ज्वाइन कर सकते हैं। वर्तमान में एनरोलमेंट जारी है, आखिरी तारीख 15 सितंबर है। पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जुलाई से ही हो चुकी है। लिस्ट में सर्टिफिकेट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के प्रोग्राम शामिल हैं।

इग्नू द्वारा ऑफर किए जा रहे हैं इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ती। हालांकि यदि किसी छात्र को कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट चाहिए होता है, तो इसके लिए सर्टिफिकेट एग्जाम का प्रावधान होता है, जिसके लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। इस लिस्ट में “सोशियोलॉजी आफ डेवलपमेंट”, “सोशियोलॉजी इन इंडिया” और “सोशियोलॉजी ऑफ़ हेल्थ एंड इलनेस” शामिल है।

कैसे करें ज्वाइन?

  • पाठ्यक्रम से जुड़ने के लिए सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in या ऐप पर जाएं।
  • होम पेज पर फिल्टर के ऑप्शन में जाकर “इग्नू” को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद सोशियोलॉजी सब्जेक्ट को सर्च करें। स्क्रीन पर उन सभी पाठ्यक्रमों के नाम नजर आएंगे, जो वर्तमान में उपलब्ध है।
  • अपनी पसंद के हिसाब से प्रोग्राम को चुनें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऊपर दिए गए साइन इन या रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद आप इन कोर्सेस से जुड़ पाएंगे

कोर्स के बारे में जानें 

सोशियोलॉजी ऑफ़ डेवलपमेंट:- कोर्स के को-ऑर्डिनेटर डॉ. पालीवाल हैं। इसकी अवधि सिर्फ 16 सप्ताह है। पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का यह प्रोग्राम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इस कोर्स में ह्यूमन सोसाइटीज के ऐतिहासिक विकास और प्रगति के बारे में पढ़ाया जाएगा।

सोशियोलॉजी इन इंडिया:- सोशियोलॉजी इन इंडिया पाठ्यक्रम की अवधि भी 16 सप्ताह है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। 15 सितंबर तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है। इस प्रोग्राम में छात्रों को भारतीय समाज और उसकी संस्थाओं के सामाजिक प्रक्रियाओं और उनकी गतिशीलता के बारे में पढ़ाया जाएगा।

सोशियोलॉजी आफ हेल्थ एंड इलनेस:- इस लिस्ट में सोशियोलॉजी आफ हेल्थ एंड इलनेस भी शामिल है। जिसे पूरा करने में सिर्फ 12 सप्ताह का समय लगता है। कोर्स को-आर्डिनेटर डॉ गार्गी हैं। सर्टिफिकेट स्तर का यह प्रोग्राम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।  में हेल्थ को समझने के सामाजिक दृष्टिकोण के बारे में पढ़ाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews