IGNOU ऑफर कर रहा कंप्यूटर और AI से जुड़े 5 कोर्स, स्वयं पोर्टल पर फ्री में उपलब्ध, नहीं लगेगी फीस, ऑनलाइन उठाएं लाभ 

इग्नू फ्री में कई कोर्स ऑफर कर रहा है। इसमें कंप्यूटर और और एआई से जुड़े प्रोग्राम भी शामिल हैं। इन्हें घर बैठे 6 से 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है।
Digital Marketing Free Course

AI Generated Image

इग्नू भारत के बेस्ट ओपन यूनिवर्सिटी में से एक है। डिस्टेंस मोड में कई कोर्स ऑफर करता है। वर्तमान में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी स्वयं पोर्टल पर कंप्यूटर से जुड़े 4 और एआई से संबंधित एक कोर्स प्रदान कर रहा है। इसका लाभ स्टूडेंट्स आसानी से उठा सकते हैं। इसके लिए लंबे एडमिशन प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ती है। बस कुछ डिटेल्स दर्ज करके पंजीकरण करना पड़ता है। खास बात ये है कि यह फ्री में उपलब्ध हैं। किसी प्रकार की फीस नहीं लगती है।

इस लिस्ट में कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस, सीएएम/सीएडी कंप्यूटर एडिट डिजाइन/कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग, फंडामेंटल ऑफ़ कंप्यूटर इन मैन्युफैक्चरिंग, फंडामेंटल ऑफ़ कंप्यूटर सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग प्रोलॉग प्रोग्रामिंग शामिल है। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। एनरोलमेंट 15 नवंबर 2025 को होगा।  एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है।

कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस (IGNOU Free Courses)

यह एक अंडर ग्रेजुएट स्तर का कोर्स है। इंग्लिश मध्यम में छात्र इसे कर सकते हैं। कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। यह कॉमर्स की कैटेगरी में आता है। प्रोग्राम में गूगल वर्कशॉप एंड क्लाउड, स्प्रेडशीट कॉन्सेप्ट, पावरप्वाइंट, एमएस वर्ड से जुड़े टूल्स, वेब एप्लीकेशन और कंप्यूटर से संबंधित अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाता। कुल 20 यूनिट्स शामिल हैं, जो पार्ट ए और पार्ट बी में विभाजित हैं।

कंप्यूटर एडिट डिजाइन/कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग

सीएडी/सीएएम एक डिप्लोमा स्तर कोर्स है। जिसकी अवधि 6 सप्ताह है। यह भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। इस प्रोग्राम में सीआएडी, 2D 3D मॉडलिंग और अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाता है।

फंडामेंटल्स ऑफ़ कंप्यूटर सिस्टम

यह भी एक यूजी लेवल कोर्स है। 12 सप्ताह में पूरा होता है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसमें 4 क्रेडिटहोता है। इसकी शुरुआत जुलाई में होने वाली है। इस प्रोग्राम में इनफॉरमेशन सिक्योरिटी, नेटवर्किंग एंड कम्युनिकेशन, हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर इत्यादि टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र एग्जाम में शामिल होते हैं। जिसके बाद स्वयं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

फंडामेंटल्स इन कंप्यूटर मैन्युफैक्चरिंग

यह कोर्स हिंदी माध्यम में उपलब्ध है। इसे 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। फंडामेंटल्स इन कंप्यूटर मैन्युफैक्चरिंग डिप्लोमा स्तर प्रोग्राम है, जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में कंप्यूटर के महत्व को बताया जाता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग प्रोलॉग प्रोग्रामिंग

AI यूजिंग प्रोलॉग प्रोग्रामिंग 4 क्रेडिट प्वाइंट कोर्स है। इसका लेवल डिप्लोमा है। इस कोर्स की शुरुआत भी 15 जुलाई से होने वाली है। प्रोग्राम इंटेलिजेंट मशीन एंड सिस्टम के डेवलपमेंट के बारे में पढ़ाया जाता है। एआई अव संबंधित महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट और तकनीक भी इसमें शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews