फ्री में करें मार्केटिंग से जुड़े ये 5 ऑनलाइन कोर्स, IIM बेंगलुरू ने किया लॉन्च, आवेदन शुरू 

आईआईएम बेंगलुरू फ्री में मार्केटिंग से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। स्वयं पोर्टल पर जाकर इन्हें ज्वाइन किया जा सकता है। पढ़ाई भी ऑनलाइन होनी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
IIMB Free Courses

AI Generated Image

आईआईएम बेंगलुरु ने  सरकारी ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल स्वयं पर मार्केटिंग से जुड़े कई नए कोर्स (IIM Banglore Free Courses) लॉन्च किए हैं। जिनके लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार अपनी पसंद के हिसाब से इन पाठ्यक्रमों के लिए 28 फरवरी 2026 तक इनरोलमेंट कर सकते हैं। निःशुल्क पाठ्यक्रमों जे लिस्ट में एफिलिएट मार्केटिंग, बी2बी मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, इंटरनेशनल मार्केटिंग और फाउंडेशंस ऑफ मार्केटिंग एसेंशियल्स शामिल हैं।

इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 12 जनवरी 2026 से होने वाली है। किसी 6 तो किसी को 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। अलग-अलग संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी।  इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर केवल रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऐसे ज्वाइन करें कोर्स 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
  • होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल बना लें।
  • फिर पाठ्यक्रमों को एक-एक कर सर्च करें। इनके बारे में अच्छे से जानने के बाद “ज्वाइन” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और इन पाठ्यक्रमों से जुड़े।

कोर्स से जुड़ी जरूरी बातें 

एफिलिएट मार्केटिंग:- यह कोर्स JAIN (डीम्ड टू-बी) यूनिवर्सिटी बेंगलुरु द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इससे 36 उम्मीदवार जुड़ चुके हैं। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है और इसे केवल 6 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का यह मार्केटिंग कोर्स 12 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

B2B मार्केटिंग:- श्री बालाजी यूनिवर्सिटी पुणे द्वारा यह कोर्स ऑफर किया जा रहा है। अब तक इससे 46 लर्नर्स जुड़ चुके हैं। यह पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम भी इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। यह30 अप्रैल को खत्म होगा। इसमें प्राइसिंग स्ट्रेटजी, बिजनेस मार्केट फंडामेंटल्स, पर्सनल सेलिंग समेत कई टॉपिक को शामिल किया गया है।

डिजिटल मार्केटिंग:– डिजिटल मार्केटिंग में यदि आपको रुचि है तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं। अब तक 96 उम्मीदवार इस पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं। यह 6 सप्ताह में पूरा होगा। इसमें आउट बाउंड और इन बाउंड डिजिटल मार्केटिंग टॉपिक को जोड़ा गया है।

फंडामेंटल्स ऑफ मार्केटिंग एसेंशियल्स:- यह पाठ्यक्रम मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर ऑफर कर रहा है। अब तक इससे 16 लर्नर्स जुड़ चुके हैं। यह भी एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। यह पाठक 12 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक पूरे 8 सप्ताह चलेगा। प्रमोशन मैनेजमेंट, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट समेत कई टॉपिक को इसमें शामिल किया गया है।

इंटरनेशनल मार्केटिंग:- यह प्रोग्राम भी मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर ही ऑफर कर रहा है। अब तक इससे 19 स्टूडेंट जुड़ चुके हैं। इसे 18 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल और चार क्रेडिट पॉइंट का कोर्स है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews