IIM CAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, नवंबर में परीक्षा, जरूर रखें इन बातों का ख्याल, जानें डिटेल 

आईआईएम कैट 2026 के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन गाइडलाइंस भी जारी की गई है, जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियाँ भी घोषित हो चुकी हैं। 
IIM CAT 2026

इस साल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2026) का आयोजन करने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 सितंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा भारत के 170 शहरों में 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1350 रुपये है। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पांच शहरों की अनुमति होगी। जिसमें से किसी एक में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जरूरी गाइड लाइंस भी जारी कर दी गई है। पंजीकरण के दौरानसही मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज करने की सलाह दी गई है। इस पर ही ओटीपी भेजा जाएगा ओटीपी सत्यापन के बाद ही यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा।  हालांकि विदेश में रह रहे छात्रों को ओटीपी केवल उनकी ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा।

इन बातों का भी रखें ख्याल

सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता और  इससे संबंधित दस्तावेजों की लिस्ट चेक करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज अपलोड करनी होगी। फोटोग्राफ 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।  बैकग्राउंड सफेद होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को समान फोटोग्राफ परीक्षा के दिन लाना होगा। डायमेंशन, साइज़ और फॉर्मेट का ख्याल ख्याल रखें। उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट के समान होना चाहिए।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में जाकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करें।
  4. ओटीपी सत्यापित करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  5. इसके बाद कैट 2026 वेबसाइट पर रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन करें।
  6. पर्सनल, अकादेमिक डिटेल्स, वर्क एक्सपीरियंस, टेस्ट सिटी और अन्य जानकारी को आवेदन पत्र में भरें।
  7. दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  8. शुल्क का का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  9. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्ममेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews