IIM बेंगलुरू ने लॉन्च किए AI से जुड़े ये 3 फ्री कोर्स, बिना फीस ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

आईआईएम बेंगलुरू ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए कोर्स लॉन्च किए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अंतिम तिथि 28 फरवरी है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
IIT Madras Free English Courses

AI Generated Image

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस आधुनिक दौर में व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जॉब सेक्टर में भी इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू ने तीन नए कोर्स लॉन्च (IIMB Free Courses) किए हैं। स्वयं पोर्टल पर जाकर स्टूडेंट इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं। अलग-अलग संस्थाओं के प्रोफेसर द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए किसी भी संस्थान में जाने की जरूरत भी नहीं है।

खास बात यह है कि स्वयं पोर्टल एक फ्री ऑनलाइन सरकारी एजुकेशन पोर्टल है। जिस पर सभी पाठ्यक्रम फ्री में उपलब्ध होते हैं। रजिस्ट्रेशन या पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। हालांकि कुछ पाठ्यक्रम में सर्टिफिकेट प्राप्त करने का ऑप्शन भी दिया जाता है, जिसके लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। एआई से संबंधित निःशुल्क पाठ्यक्रमों की सूची में “एआई इन अकाउंटिंग”, “एआई इन डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग” और “जेनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल” शामिल हैं।

तीनों कोर्स शुरुआत जनवरी में होने वाली है। स्टूडेंट स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन्हें पूरा करने में 6 से लेकर 10 सप्ताह का समय लगेगा।

ऐसे कर सकते हैं ज्वाइन 

  1. सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर शाइन इन या रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. प्रोफाइल क्रिएट करने के बाद पाठ्यक्रम को सर्च करें। फिल्टर के ऑप्शन में जाकर आप आसानी से कोर्स को ढूंढ सकते हैं।
  4. कोर्स के बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद ज्वाइन बटन पर क्लिक करें। लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  5. निर्धारित समय के दौरान पढ़ाई करवाई जाएगी।

कोर्स के बारे में भी जान लें 

AI इन अकाउंटिंग:- यह कोर्स मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इससे 106 लर्नर्स जुड़ चुके हैं। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसकी अवधि 10 सप्ताह है। पाठ्यक्रम का संचालन 13 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक होगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो बुक्कीपिंग, टैक्स प्रिपरेशन और रिपोर्टिंग को ऑटोमेटिक और बेहतर बनाने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल सीखना चाहते हैं।

जेनरेटिव एआई एंड लार्ज लैंग्वेज मॉडल:- इस कोर्स की पढ़ाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ आईआईएम बेंगलुरु द्वारा ही करवाई जाएगी। अब तक 7 लर्नर्स जुड़ चुके हैं। यह भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसे पूरा के करने में केवल 8 सप्ताह का समय लगेगा। पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के इस  प्रोग्राम की शुरुआत 12 जनवरी 2026 से होगी। वहीं इसका संचालन 30 अप्रैल 2026 तक होगा।

एआई इन डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग:- यह पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। 6 सप्ताह का यह कोर्स सोशल मीडिया मार्केटिंग में एआई की परिवर्तनकारी भूमिका का व्यापक अन्वेषण ऑफर करता है। 12 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। एनरोलमेंट की तारीख 28 फरवरी 2026 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews