UGC NET परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, दोबारा होगी परीक्षा, इन क्षेत्रों में भी मिलेगा नौकरी का लाभ

UGC NET परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, दोबारा होगी परीक्षा, इन क्षेत्रों में भी मिलेगा नौकरी का लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा शुरू हो गई है। 9 जुलाई से शुरू हुई परीक्षा में कई जगह तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा नेट क्वालीफाई (NET Qualify) करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के पहले दिन शनिवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों से तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना मिली, जिसमें उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई।

NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “प्रभावित केंद्रों के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। हम गड़बड़ी के कारणों की भी जांच कर रहे हैं। जिन राज्यों से ऐसी शिकायतें मिली हैं उनमें ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

Read More : शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष तक बढ़ाने पर नई अपडेट, अंशदायी पेंशन का जल्द होगा भुगतान!

दरअसल अब उन्हें अध्यापन के अलावा कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। NET JRF क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी अभी तक के नियम के अनुसार डिग्री कॉलेज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के लिए आवेदन करने की पात्रता रखते थे। वहीं अब इस पर बड़ी अपडेट सामने आई। जिसमें नेट क्वालीफाई करने वाले छात्रों को भारतीय सार्वजनिक उपक्रम में भी नौकरी का मौका दिया जाएगा।

नई रिपोर्ट के खुलासे की मानें तो कई सार्वजनिक उपक्रम द्वारा अधिकारियों की भर्ती के लिए नेट यूजीसी के नंबरों पर बड़ी अपडेटेड सामने आई है। दरअसल नेट क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को सार्वजनिक क्षेत्र में जाने का मौका मिल सकता हैं। इसके लिए सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा नेट जेआरएफ क्वालीफाई के अधिकारियों की भर्ती के लिए यूजीसी से संपर्क साधा है।

वही यूजीसी की वार्षिक रिपोर्ट की माने तो नेट जेआरएफ के प्राप्तांक के आधार पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सहित ओएनजीसी हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड सहित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारतीय पैट्रोलियम कॉरपोरेशन सहित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड और राष्ट्रीय विद्युत निगम लिमिटेड सहित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड में छात्रों की भर्ती की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews