JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस एग्जाम की तारीख घोषित, इस दिन से शुरू होंगे रेजिस्ट्रैशन, जानें डिटेल्स

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस एग्जाम की तारीख घोषित, इस दिन से शुरू होंगे रेजिस्ट्रैशन, जानें डिटेल्स

JEE Advanced 2023: आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थियों का इसका इंतजार लंबे समय समय से था। 30 अप्रैल 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जेईई मेंस में कट ऑफ लाने वाले उम्मीदवारों को ही एडवांस परीक्षा में भाग लेने की अनुमति होगी। इसमें 2 पेपर्स का आयोजन को होगा, जो 3 घंटों के लिए होगी।

इस दिन होगी परीक्षा

रेजिस्ट्रैशन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2023 है। वहीं 5 मई तक फीस का भुगतान किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 4 जून में होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी होंगे। बता दें की जेईई मेंस की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनवरी और अप्रैल में होगा। पहला सेशन 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चलेगा।

रेजिस्ट्रैशन फीस और आवेदन

ज्वाइंट एन्ट्रेंस टेस्ट एडवांस के तहत देश के विभिन्न आईआईटी और इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। कोई भी 12वीं या 12वीं पास छात्र दो बार परीक्षा में बैठ सकता है। JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाईट पर ब्रोशुर और रेजिस्ट्रैशन फीस की जानकारी भी जारी हो चुकी है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/महिलाओं को 1450 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं अन्य को 2900 रुपये का भुगतान करना होगा। आप ऑफिशियल वेबसाईट jeeadv.ac.in पर जाकर रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews