18 मई को JEE Advanced परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, IIT कानपुर ने किया ऐलान, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। आईआईटी कानपुर ने लिंक भी एक्टिव कर दिया है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
JEE Advanced 2025

AI Generated

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। आईआईटी कानपुर ने 12 मई यानि आज प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थी इसे भविष्य के संदर्भ में सुरक्षित रखें। कोई भी बदलाव न करें।

आईआईटी कानपुर ने कहा, “जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड लिंक के साथ रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल भी भेजा गया है।”

कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर क्विक लिंक के सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी को सत्यापित करें।
  • भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का एक से अधिक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

प्रवेश पत्र में मिलेगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जेईई मेंस एप्लीकेशन नंबर
  • हस्ताक्षर
  • फोटोग्राफ
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का एड्रेस
  • कैटेगरी
  • एग्जाम संबंधित दिशानिर्देश

कब होगी परीक्षा?

बता दें जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हुई थी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई 2025 थी। शुल्क भुगतान के लिए 5 मई तक मौका दिया गया है। प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन यानि 18 मई तक उपलब्ध रहेंगे। इस दिन एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट पेपर-1 के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं पेपर-2 के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। उत्तर कुंजी 26 मई को जारी होगी। वहीं परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews