JEE Advanced परीक्षा पर नई अपडेट, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, संशोधित तारीख घोषित, ऐसे करें डाउनलोड 

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 11 मई को जारी नहीं होगा। आईआईटी कानपुर ने इसकी पुष्टि कर दी है। नई तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें?
jee advanced 2025

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आईआईटी कानपुर ने एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी है। अब 11 मई को नहीं बल्कि 12 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 18 मई को देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा।

एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, जेईई मेंस एप्लीकेशन नंबर, सिग्नेचर, फोटोग्राफ, जन्म तिथि, एड्रेस, कैटेगरी, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती। वैध फोटो आईडी की जरूरत भी पड़ती है।

उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। इसमें दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करें। डाउनलोडिंग के समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जोनल चेयर पर्सन जेईई एडवांस्ड 2025 को संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रवेश पत्र का एक से अधिक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होता है। दोनों ही टेस्ट पेपर्स में शामिल होना जरूरी होता है। प्रश्न पत्र में तीन अलग-अलग सेक्शन उपलब्ध होते हैं, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स शामिल हैं। प्रश्नों की संख्या 108 होती है। हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews