JEE Main 2024: जेईई मेंस सेशन 2 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 4 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, जानें डिटेल

jee main 2024

JEE Main 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस सेशन 2 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले पेपर 1 एग्जाम में शामिल होंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 27 मार्च को एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया था। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा की तारीख

एनटीए 4 से 9 अप्रैल के बीच देश के 319 और देश के बाहर 22 शहरों में परीक्षा का आयोजन करेगा। 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को पेपर 1 परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं 12 अप्रैल को पेपर 2 परीक्षा का आयोजन होगा। पेपर 1 के तहत B.Tech/B.E कोर्स में छात्रों का दाखिला होता है। वहीं पेपर 2A B.Arch और पेपर 2बी B.Planning प्रोग्राम के लिए आयोजित होता है।

दो शिफ्टों में आयोजित होगी जेईई मेंस पेपर 1 परीक्षा

पेपर 1 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। पेपर 2 परीक्षा सिंगल शिफ्ट (सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक) में आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “JEE Main 2024 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे डाउनलोड करें।
  • हॉल टिकट का प्रिन्टआउट निकाल कर अपने पास रख लें। इसके बीमा एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews