JEE Main 2024: एनटीए का बड़ा एक्शन, 39 छात्रों पर लगाया 3 साल का बैन, परीक्षा से वंचित किया, ये है वजह, पढ़ें खबर

एनटी ने 39 छात्रों पर अनफ़ेयर मीन्स को लेकर 3 साल का बैंक लगाया है। साथ ही मल्टीपल टाइम आवेदन पत्र भरने के कारण कई छात्रों के परिणाम रोके हैं।
nta ncet 2024

JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस 2024 परीक्षा में अनुचित साधन (Unfair Means) को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। 39 छात्रों पर तीन साल के डीबार कर दिया गया है। छात्रों को इस दौरान परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। प्राइवेट करियर इंस्टिट्यूट के करियर काउन्सलिंग विशेषज्ञ अमित आहूजा के अनुसार इस संबंध में एनटीए ने नोटिस भी जारी किया है।

रोके कई कई छात्रों के परिणाम

एनटीए के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक छात्रों के खिलाफ यह कार्रवाई परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग के कारण की गई है। इसके अलावा एक अधिक से आधी बार आवेदन पत्र भरने वाले छात्रों के रिजल्ट को रोक दिया गया है। कोर्ट के निर्देशानुसार एक साल में एक छात्र अलग-अलग एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भर सकता है। न ही अलग-अलग एप्लीकेशन नंबर से परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग स्कोरकार्ड जारी हो सकते हैं।  हालांकि ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अलग-अलग एप्लीकेशन नंबर से एग्जाम दिए हैं, एनटीए ने उनका बेस्ट स्कोर जारी कर दिया है।

कई उम्मीदवारों के जेईई मेंस पेपर 1 और पेपर 2 परिणाम रोके गए हैं। इसके बाद एनटीए से लगातार ई-मेल और अन्य अध्यमों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। एनटीए के एक्शन की जानकारी ई-मेल के जरिए ली जा सकती है। हालांकि एनटीए ने जेईई मेंस के इनफॉर्मेशन बुलेटिन में पहले से ही इन नियमों का उल्लेख्य किया है।

जल्द जारी होगा जेईई मेंस पेपर 2 का रिजल्ट

बता दें कि एनटीए जल्द ही जेईई मेंस सेशन 2 पेपर 2 के परिणाम घोषित कर सकता है। प्रोविजनल आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 मई तक थी। फाइनल आन्सर-की के आधार पर जल्द ही परिणाम घोषित होंगे। हाल ही में सेशन 2 पेपर 1 के रिजल्ट घोषित हुए थे। 56 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews