JEE Main 2026 को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, इस दिन खुलेगा करेक्शन विंडो, जानें डिटेल

जेईई मेंस सेशन को लेकर एनटीए से जरूरी नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को करेक्शन पोर्टल से संबंधित कुछ सलाह दी गई है। FAQ भी उपलब्ध हो चुका है। कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एनटीए ने दिए हैं। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन करेक्शन (JEE Main 2026) पोर्टल को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ जरूरी गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी एनटीए ने दिए हैं। FAQ का लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 है। NTA ने स्पष्ट किया है कि तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक 1 दिसंबर से लेकर 2 दिसंबर तक उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। हालांकि केवल कुछ डिटेल्स में ही बदलाव की अनुमति होगी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स को एडिटिंग/मॉडिफाई करने का मौका देने के बारे में कई रिप्रेजेंटेशन मिले, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कैंडिडेट को आवेदन में अपनी जानकारी बदलने का मौका 2 दिसंबर रात 11:50 तक मिलेगा। इसके बाद किसी भी हालत में किसी भी जानकारी में कोई भी करेक्शन करने की अनुमति नहीं होगी। एक्स्ट्रा फीस डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ यूपीआई के जरिए देना होगा। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें डिटेल्स को वेरीफाई करने की सलाह दी गई है।  जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकते हैं

क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?

उम्मीदवार मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, एड्रेस, इमरजेंसी कॉंटेक्ट और टोग्राफ में कोई भी बदलाव नहीं कर सकते हैं। उम्मीदवार के नाम और माता-पिता के नाम में बदलाव की अनुमति होगी। इसके अलावा कक्षा दसवीं और बारहवीं की जानकारी, पात्रता के स्टेट कोड में भी बदलाव किया जा सकता है। परमानेंट और प्रेजेंट ऐड्रेस के आधार पर एग्जामिनेशन  एग्जामिनेशन सिटी और परीक्षा के माध्यम में बदलाव की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी और हस्ताक्षर में भी बदलाव कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को पेपर जोड़ने की सुविधा भी दी जाएगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  •  होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेंस 2026 सेशन-1” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
  • पंजीकरण पूरा करने के बाफ फॉर्म भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके जरूर रख लें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रखा जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews