JEE Mains 2023: छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई कल, 3 दिनों में बंद होंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Mains 2023: छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई कल, 3 दिनों में बंद होंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Mains 2023: सोशल मीडिया पर ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जाम को स्थगित करने की मांग लगातार छात्रों द्वारा की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2023 को होने जा रहा है। पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब भी चल रही है, जिसे बंद होने में केवल तीन दिन ही बचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीदवार जनवरी में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को अप्रैल या मई में करवाने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई कोर्ट 10 जनवरी यानि कल कर सकता है। परीक्षा स्थगित होगी या नहीं इसका निर्णय कोर्ट द्वारा ही किया जाएगा। छात्रों द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग इससे पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इंकार कर चुका है, जिसके बाद छात्रों में कोर्ट की तरफ रुख किया। बहुत जल्द एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी की घोषणा भी हो सकती है।

याचिकाकर्ताओं की मांग

यह याचिका अनुभा श्रीवास्तव सहाई द्वारा एनटीए के खिलाफ दर्ज की गई है। जिसमें यह कहा गया है कि छात्रों की बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं और Viva भी जनवरी में होने वाले है। इस बीच जेईई मेंस का आयोजन करना सही नहीं होगा। वहीं सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य की बोर्ड परिक्षयतें भी 1 फरवरी से शुरू होने वाली है। जिसके कारण छात्रों की तैयारी में काफी उथल-पुथल होगी।

हाईकोर्ट ने यह कहा

जस्टिस एसवी गंगपुरवाला, जे संदीप वी वारने के बेंच द्वारा याचिका की सुनवाई होगा। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिककर्ताओं से परीक्षा के साथ हो रही बाईमानी साबित करने के लिए कहा था। जिसके बाद 10 जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए लिए दी गई थी। वहीं 12 जनवरी तक ही छात्र जेईई मेंस सेशन 1 के लिए 12 जनवरी तक आवेदन कर पाएंगे। अंतिम तिथि में केवल 3 दिन ही बाकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews