
AI Generated Image
स्वयं पोर्टल शिक्षा मंत्रालय की विशेष पहलों में से एक है। यह छात्रों को फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्रदान करता है। इस पोर्टल पर देशभर के कई प्रतिष्ठित संस्थान अलग-अलग प्रकार के कोर्स ऑफर करते हैं। वर्तमान में पोर्टल पर मशीन लर्निंग से संबंधित तीन कोर्स (Machine Learning Free Courses) उपलब्ध हैं। इनका लाभ ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर उठाया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी।
इस लिस्ट में “बेसिक कोर्स इन मशीन लर्निंग फॉर ऑल”, “मशीन लर्निंग एंड पैटर्न रिकॉग्निशन” और “मशीन लर्निंग विद पाइथन फॉर मैनेजर्स” शामिल हैं। इनमें से दो पाठ्यक्रम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू ऑफर कर रहा है। एनरोलमेंट की तारीख नजदीक है। एग्जाम डेट की घोषणा भी हो चुकी है, जिसमें वे स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं जिन्हें सर्टिफिकेट चाहिए। एग्जामिनेशन फीस पेमेंट भी करना होगा।
आईआईएम बेंगलुरू के दो कोर्स
बेसिक कोर्स इन मशीन लर्निंग फॉर ऑल:- इसे मैनेजमेंट स्टडीज कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इस कोर्स को 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 है। वहीं पाठ्यक्रम 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने वाला है। इसका लाभ वे लोग भी उठा सकते हैं जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से नहीं है।
मशीन लर्निंग विद पाइथन फॉर मैनेजर्स:- यह कोर्स भी आईआईएमबी ऑफर कर रहा है। इसे एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंसेज के कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह भी एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम की अवधि 12 सप्ताह है। एनरोलमेंट की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। परीक्षा 13 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं यह कोर्स 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है। मैनेजर्स और बिजनेस प्रोफेशनल इसका हिस्सा बन सकते हैं।
NITTR ऑफर कर रहा यह कोर्स
एनआईटीटीआर “मशीन लर्निंग एंड पैटर्न रिकॉग्निशन” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिसे टीचर एजुकेशन कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह एक यूजी/पीजी लेवल का प्रोग्राम है। पाठ्यक्रम 30 नवंबर को खत्म होगा। उम्मीदवार 31 अगस्त तक एनरोलमेंट कर सकते हैं। परीक्षा 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

