
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग (Higher education department) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। दरअसल MP College UG और PG के छात्रों को ऑनलाइन शिकायत की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल का निर्माण किया गया है। विद्यार्थी अपने कॉलेज (college) की शिकायत के लिए Portal का इस्तेमाल कर सकेंगे। विद्यार्थियों के नाम और जानकारी भी गोपनीय रखी जाएगी।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शिकायत करने वाले किसी भी छात्रों का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग में एक और नया विकल्प शुरू किया है। जिसके मुताबिक कॉलेज के कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किए जा सकेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा कहा गया कि कॉलेज की जगह से छात्र मैनेजमेंट द्वारा दुर्भावना की कार्रवाई के कारण कॉलेज प्रशासन की शिकायत करने में हिचकते हैं।
Read More : MP : सामने आई PWD के ENC के बेटे की एक और कंपनी, विधानसभा में उठेगा मामला
यहां तक कि कई छात्र रैगिंग जैसे मामले पर भी चुप्पी साध लेते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के नाम गोपनीय रखने जैसी जानकारी के बाद निश्चित तौर पर माना जा रहा है कि छात्र अपनी समस्याओं के लिए सीधे उच्च शिक्षा विभाग से संपर्क करेंगे। साथ ही प्रदेश के हर कॉलेज के छात्र अपने कॉलेज में होने वाले उल्लेखनीय कार्य और कार्यक्रम के बारे में भी पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे।
कॉलेज में फैली अव्यवस्था को दुरस्त करने और को प्रबंधन पर नकेल कसने के लिए होटल का निर्माण किया गया है।जिससे वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं छात्र परीक्षा से संबंधित समस्या और रिजल्ट से संबंधित जानकारी भी शिकायत पोर्टल पर उपलब्ध करा सकेंगे।
