
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय और एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों वाले महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरु होगी जो 30 जून 2026 तक चलेगी। छात्र मोबाइल ऐप (ePravesh) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।
इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा। छात्रों के प्रवेश के लिए, प्रथम आवंटन सूची 20 मई 2026, द्वितीय आवंटन सूची 7 जून 2026 और तृतीय (थर्ड) आवंटन सूची: 23 जून 2026 को जारी की जाएगी। अन्य संकाय में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को साक्षात्कार आधारित पात्रता का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 27 अप्रैल से 14 मई 2026 तक जिले के अग्रणी महाविद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। प्रवेश पूर्व वर्ष की भांति मेजर विषय के आधार पर दिया जाएगा, जबकि छात्र अपनी रुचि अनुसार माइनर एवं मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों का चयन कर सकेंगे।
कितना लगेगा पंजीयन शुल्क
- NCTE एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन शुल्क 100 निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोर्टल शुल्क पूर्णतः समाप्त रहेगा।
- पहले चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा द्वितीय चरण से सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है।
- ऐसे छात्र जो स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में सहायता केंद्र (Help Centers) स्थापित किए गए हैं, जहाँ निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- छात्रों की सहायता के लिए विभाग द्वारा 24×7 हेल्पलाइन, टोल-फ्री नंबर एवं हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
प्रथम चरण-
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 1 मई 2026 से 15 मई 2026
- दस्तावेज सत्यापन : 2 मई से 16 मई 2026 तक
- प्रथम आवंटन सूची : 20 मई 2026
- फीस भुगतान: 20 मई से 26 मई 2026 के बीच
द्वितीय चरण
- दूसरा चरण: 28 मई 2026 से ।
- पंजीकरण: 3 जून 2026 तक।
- दस्तावेज सत्यापन : 29 मई से 4 जून 2026 तक
- प्रथम आवंटन सूची : 7 जून 2026
- फीस भुगतान: 7 से 13 जून 2026 के बीच
- तृतीय सूची: 23 जून 2026
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) April 27, 2026
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) April 27, 2026
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) April 27, 2026
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर स्तर पर महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया के लिए समय सारिणी जारी #MadhyaPradesh#Postgraduate pic.twitter.com/t8cQpz4Om4
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) April 27, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

