MP NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 को लेकर अहम नोटिस जारी, 7 सितंबर तक अभ्यर्थी पूरा करें ये काम 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 पर बड़ी अपडेट सामने आई है। अहम नोटिस जारी किया गया है। एडिट एजिस्ट्रेशन लिंक की तारीख आगे बढ़ा दी है। राउन्ड-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 (MP NEET UG 2025) में जिन छात्रों को सीट आवंटित किया गया है, वे सीट कैंसल या अपग्रेड कर सकते हैं। इससे संबंधित महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है। डीएमई ने फिर से एडमिशन रद्द और सीट अपग्रेड करने के लिए लिंक कर दिया है। इस सुविधा का लाभ उम्मीदवार 2 से 7 सितंबर तक उठा सकते हैं। डिपॉजिट को जब्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला रद्द करने की निर्धारित तारीख 30 अगस्त 2025 थी।

इसके अलावा एडिट रजिस्ट्रेशन लिंक भी 2  से लेकर 7 सितंबर के बीच एक्टिव रहेगा। जो भी उम्मीदवार प्रोफाइल या रजिस्ट्रेशन में किसी भी जानकारी को सुधारना चाहते हैं। वे इस वन टाइम फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं।  हालांकि पहले राउंड में एडमिशन लेने वाले और सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। जल्द ही राउन्ड-2 प्रोसेस शुरू होगा। हालांकि अब तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

इस कॉलेज को डिसेबलिटी सेंटर की सूची से हटाया गया 

28 अगस्त को एमसीसी ने 13 नए डिसेबलिटी सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें एम्स मंगलागिरी भी शामिल था। लेकिन अब इसे लिस्ट से हटा दिया गया है। 2 सितंबर को नोटिस जारी किया गया है। संस्थान के चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के बाद इसे डिसेबिलिटी सेंटर के तौर पर सही नहीं माना गया है। इसलिए उम्मीदवारों को यहाँ से डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सलाह दी गई है। राउन्ड-2 के लिए पीडबल्यूडी पोर्टल 9 सितंबर तक खुला रहेगा। उम्मीदवार वैलिड UDID के साथ डिसेबलिटी सेंटर्स को विजिट करके सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पर भी अपडेट 

मेडिकल काउंसिल कमिटी ने एनआरआई अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जरूरी दस्तावेजों की संशोधित लिस्ट जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार राउन्ड-2 काउन्सलिंग के लिए  2 सितंबर से लेकर 4 सितंबर के बीच जरूरी ईमेल ug.nri.mcc@gmail.com पर भेज सकते हैं। निर्धारित समय से पहले या बाद में प्राप्त ईमेल को मान्य नहीं माना जाएगा। इसके अलावा एक ही ईमेल में सभी दस्तावेजों को भेजना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews