
मध्य प्रदेश स्टेट कंबाइन नीत यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling 2026) के लिए आवेदन 5 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। प्रोफाइल क्रिएशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर यूजर मैन्युअल भी जारी किया गया है। ताकि उम्मीदवारों को प्रक्रिया की जानकारी अच्छे से मिल सके। इसके अलावा प्रतिभागी मेडिकल और डेंटल कॉलेज की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना स्कॉलरशिप को लेकर भी महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस बार एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग में 48 कॉलेजों शामिल किया गया है। बीडीएस प्रोग्राम के लिए इस सूची में 14 और एक सरकारी डेंटल कॉलेज (गवर्नमेंट ऑटोनॉमस कॉलेज ऑफ़ डेंटिस्ट्री इंदौर) शामिल है।
एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए कुछ 34 कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। इस लिस्ट में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज दतिया समेत 20 सरकारी कॉलेज शामिल हैं। जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संख्या 14 है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग एमबीबीएस/बीडीएस के लिंक पर क्लिक करें।
- क्रिएट प्रोफाइल के ऑप्शन को चुने। रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा इत्यादि दर्ज करके क्रिएट प्रोफाइल बटन पर क्लिक करें।
- अब कॉन्टैक्ट डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल जानकारी को अपडेट करें।
- ईमेल और मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित करें और नया पासवर्ड क्रिएट करें।
- फिर “वैलिडेट और सेव” बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर जाएं। इसमें सारी जानकारी दर्ज करें और डेटा सेव करें।
- फिर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुक्ल का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 से लेकर 13 अगस्त तक चलेगा।
- वैकेंसी की घोषणा 11 अगस्त को की जाएगी।
- आपत्ति दर्ज करने का मौका 12 अगस्त शाम 5:00 तक मिलेगा।
- फाइनल वैकेंसी 13 अगस्त को जारी होगी।
- स्टेट मेरिट लिस्ट 14 अगस्त को जारी होगी।
- 15 से लेकर 18 अगस्त तक फिलिंग और लॉकिंग का मौका मिलेगा।
- सीट आवंटित परिणाम 20 अगस्त को आएगा।
- आवंटित संस्थानों में 21 अगस्त से लेकर 27 अगस्त रिपोर्ट करने या सीट छोड़ने का मौका मिलेगा।

