MPTET 2024: बड़ी अपडेट, एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें शेड्यूल

मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।
mptet 2024

MPPEB MPTET 2024: मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट आई है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। प्राइमेरी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 20 अक्टूबर तक कैंडीडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार पर पाएंगे। अनारक्षित उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/अन्य पिछड़ा वर्ग/पीडबल्यूडी/ईडब्ल्यूएस कैंडीडेट्स के लिए फीस 250 रुपये है। इसके अलावा एमपी पोर्टल शुल्क 60 रुपये और अतिरिक्त रजिस्टर्ड यूजर के जरिए लॉग इन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये है।

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की संभावित तिथि  (MP Teacher Eligibilty Test 2024) 

एमपी टीईटी परीक्षा की संभावित तिथि 10 नवंबर 2024 है। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक रहेगी, उत्तर अंकित करने का समय सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12: 30 बजे से 1:30 बजे हैं। उत्तर अंकित करने का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी और उज्जैन में परीक्षा आयोजित होगी।

ऐसे भरें आवेदन पत्र  (MP TET Registration 2024) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एमपी टीईटी रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews